मंझनपुर: रामपुर और फैजीपुर में जेसीबी मशीन से हो रहे मिट्टी खनन पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही
मंझनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर और फैजीपुर की एक वीडियो सामने आई है।यहां जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा है।बताया जाता है कि यह अवैध खनन किया जा रहा है।मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बताया है कि मंझनपुर पुलिस को मामले की जाँच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।खनन के बारे में बताया जाता है कि दिन के साथ रात में खनन किया जाता है।