मंझनपुर: कौशाम्बी मे स्ट्रांगरूम सुरक्षा पर उठे सवाल, स्ट्रांगरुम के पास भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी का वीडियो हुआ जारी
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ने अपने लेटर हेड के पत्र संख्या 986/24 में लोकसभा कौशांबी के प्रेषक (सामान्य) को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर द्वारा नियम विरुद्ध वाहनों के साथ EVM स्ट्रांग रूम तक जाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले का समाजवादी पार्टी में वीडियो भी जारी किया है।