मंझनपुर: पचामा अंधावा में बेटे को गायब कर पत्नी को पीटा, घर पर किया कब्जा मुकदमा दर्ज।
महेवाघाट कोतवाली के पचामा अंधावां निवासी राम लखन ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार धनश्याम से उसका जमीन विवाद है। दो साल पहले आरोपित ने बेटे शारदा प्रसाद को हत्या की नीयत से गायब किया था। खोजबीन के बाद भी जब बेटे का सुराग नहीं लगा तो पीड़ित दंपती ने विरोध करते हुए बेटे की खोजबीन का प्रयास किया था। गुरुवार की रात इसी बात को लेकर आरोपित ने परिजनों को पीटा।