पुलिस ने बलेह चौकी के वनग्राम में तलैया के पास जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2500 रुपए व ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सुनील शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम वनग्राम में तलैया के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पहुंच घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया।