बालाघाट: बुआ की बेटी की शादी में गए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
बालाघाट जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत हो गई। यह हादसा 30 अप्रैल की देर रात रुपझर थाना क्षेत्र की उकवा चौकी अंतर्गत लौगुर के पास हुआ, जहां एक्टिवा फिसलने से सवार युवक सीधे पेड़ से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रफुल्ल घाटे (34 वर्ष) निवासी इमली टेकरा, ग्राम पंचायत हीरापुर (भरवेली) के रूप में हुई