पोरसा: गंगा दशहरा पर चम्बल घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Porsa, Morena | Jun 24, 2026 गंगा दशहरा पर चम्बल घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब पोरसा। गंगा दशहरा पर्व पर चम्बल नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित घाटों पर पहुंचकर पवित्र स्नान किया, पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।