बिहार: रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Bihar, Nalanda | Dec 3, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास रोड किनारे बेहोशी की हालत में गिरा एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा मंगलवार की सुबह 11:00 बजे लाया गया सदर अस्पताल। इस मामले में लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया की गस्ती के दौरान हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास रोड किनारे बेहोशी की हालत में गिरा हुआ है।