मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर 12 वर्षीय किशोर को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। किशोर के विरोध करने पर आरोपी ने बाद में उस पर जानलेवा हमला करते हुए ईंट से पैर तोड़ दिया।