अररिया: महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 24, 2026 अररिया महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अजकर उम्र-23 वर्ष , पिता- मरहुम मोहम्मद रफीक खैरूगंज वार्ड संख्या-03 निवासी बताए जा रहे हैं। उक्त जानकारी महिला थाना पुलिस के द्वारा रविवार को शाम 4 बजे के करीब दी गई। वहीं अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कि जा रही है।