करकेली: करकेली के घुलघुली में बेमौसम बारिश और ओले गिरे, फसलें हुईं प्रभावित
विकासखंड करकेली के घुलघुली आसपास के इलाके क्षेत्र मे बेमौसम तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है।इससे किसानो की चिंता बढ़ गई है,क्योंकि खेतो मे खड़ी फसलो को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम ने सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया है।घुलघुली समेत कई गांवो मे बारिश और ओले गिरे हैं।इस ओलावृष्टि से आम,गर्मी की उड़द और मूंग की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।