माधौगढ़: बंगरा में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बहन की मौत और भाई घायल
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के बंगरा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई बहन घायल हो गए,घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बहन मंजू उम्र 42 वर्ष को मृत्य घोषित कर दिया और भाई निखिल शुक्ला को उच्च संस्थान रेफर कर दिया,घटना दिन मंगलवार समय 6:50 मिनट पर हुई है,पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।