बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने तहरीर देकर अपने पति, सास और जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार, 5 लाख रुपये दहेज की मांग करने, मारपीट करने, घर से निकालने, हत्या की योजना बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए है। थाना सिविल लाइन में पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।