जंदाहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो बाइक की चोरी कर ली गई। एक बाइक की चोरी रात्रि में दरवाजे से की गई है। जबकि दूसरी बाइक की चोरी हाट के पास से की गई है। दोनों मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कजरी बुजुर्ग निवासी अजय कुमार द्वारा दर्ज प्राथयमिकी में बताया गया है कि उनकी बाइक पैशन प्रो उनके दरवाजे पर लगी थी।