गैरतगंज: गैरतगंज के वार्ड 09 में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों पर हमले से दहशत
गैरतगंज के वार्ड क्रमांक 09 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि आए दिन ये कुत्ते मासूम बच्चों पर हमला कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मंगलवार सुबह 11:30 एक और गंभीर घटना सामने आई, जब कुत्त