सोहागपुर: वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चलता रहा स्नान व भंडारा
सोहागपुर। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक तक आस्था की डुबकी का सिलसिला जारी रहा।अजेरा, माछा, भटगांव, सांकला, रेवा बनखेड़ी, रामनगर, पामली और ईशरपुर के नर्मदा घाट भक्तों से खचाखच भरे रहे।श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा