भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस पावन अभियान के लिए छत्तीसगढ़ से टीम वाराणसी रवाना भाजपा नेता खेमराज बाकरे जी ने बताया संत गुरु रविदास जी महान संत, समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के अग्रणी संतों में से एक थे। उन्होंने मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनका मानना था कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और भक्ति से होती है।
उन्होंने समाज को यह प्रेरणा दी कि ईश्वर की भक्ति, सच्चाई, मेहनत और सदाचार ही जीवन का सबसे बड़ा मार्ग है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और मानव सेवा की राह दिखाते हैं।
#रायपुर #दिल्ली #रविदास
Raipur, Raipur | Jul 28, 2026