गभाना: गभाना में अज्ञात कारणों से किसान के खेत में लगी आग, तीन बीघा मक्का की फसल जलकर हुई राख
जानकारी के अनुसार कस्बा गभाना निवासी किसान नरेंद्रपाल सिंह ने अपने खेत में मक्का की फसल बो रखी थी। शाम को करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।