गोरखपुर के खजनी ब्लॉक स्थित खुटहना गांव में विकास कार्यों में अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान के समर्थकों ने अधिकारियों को घेर लिया और नारेबाजी की, जिससे जांच प्रक्रिया बाधित हुई। अधिकारियों को आधी-अधूरी जांच कर वापस लौटना पड़ा।