इगलास: इगलास में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में सर्व समाज की सहभागिता से दिखी एकता
Iglas, Aligarh | Apr 26, 2026 इगलास कस्बा में परशुराम सेवा संस्थान एवं विप्र समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। आयोजन में सर्व समाज की सहभागिता ने सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह न्यू हॉस्पिटल स्थित गांधी पार्क में विधि-विधान से पूजन और अभिषेक के साथ हुआ।