इस्माइलपुर: गोपालपुर में 2.2 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 2.2 लीटर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 2 लीटर देशी और 200 एमएल विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रेषित कर दिया गया है।