जखनिया: एसआईआर के बाद 7 विधानसभा में अब कुल 25,42,789 मतदाता शेष, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: डीएम अविनाश कुमार
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जाना था, जो अधिकांश मामलों में मतदाताओं या उनके परिजनों के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। हालांकि अभी भी 1,40,539 ऐसे मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। अभी तक कुल 25,42,789 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में प्रकाशित किए गए हैं।