बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में सरस बूथ पर निःशुल्क दूध जांच शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर(उरमूल डेयरी)द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सर्वोदय बस्ती मुख्य सड़क स्थित सरस बूथ संख्या-1223 पर शिविर आयोजित कर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए दूध के सैम्पल्स की निःशुल्क जांच करने पर फैल हुए सैम्पल्स में पानी सहित विभिन्न प्रकार की अत्यधिक मिलावट पाई गई।