बीकानेर: गंगाशहर थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में 5 नंबर रोड पर एक कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
गंगाशहर थाना इलाके में शाम करीब पौने सात बजे अचानक एक कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित पांच नंबर रोड के चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी हनुमानगढ़ नंबर की कार में अचानक आग लग गई।आग लगने से आसपास बैठे लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।राह गुजरते लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं