सोमवार की देर रात को सदर अस्पताल में दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों के द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाने का मामला सामने आया है। दोनों के परिजन उन्हें इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दोनों ही युवकों को मृत घोषित कर दिया।