साहिबगंज: सकरीगली निवासी व तालझारी प्रखंड के उप प्रमुख ने 2 लोगों के द्वारा ₹ 10 लाख रंगदारी मांगने को लेकर एसपी को दिया आवेदन
तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली छोटी भगियामारी निवासी सह उप प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने झूठे एनजीटी के केस में फंसाने को लेकर 2 नामजद लोगों के द्वारा ₹10 लाख रंगदारी मांगने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। जहां उन्होंने बताया कि इसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है।