साहिबगंज: शामपुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने किया हायर सेंटर रेफर
बोरियो थाना क्षेत्र के शामपुर में सड़क दुर्घटना में मोतीपहाडी गांव के नकुल पंडित पिता कालीचरण पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को सदर अस्पताल लेकर गए लेकिन नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति ललमटिया से अपने घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।