नईसराय: नई सराय क्षेत्र के कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात कर खाद की समस्या बताई
किसान सम्मान यात्रा में शिवपुरी जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से रविवार दोपहर दो बजे नई सराय क्षेत्र के कांग्रेसियों ने मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याएं बताने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। चंदेरी के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रीतेश रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की।