मुंगेर: बनौधा गांव में घर के बाहर से साइकिल और ई-रिक्शा का चार्जर चोरी, CCTV फुटेज आया सामने
Munger, Munger | Apr 24, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनौधा गांव में बुधवार की मध्य रात्रि मोहम्मद जल्लो कि घर के बाहर रखी हुई साइकिल एवं उसके पड़ोसी मोहम्मद चांद के ई रिक्शा का चार्जर चोरी हो गया। सुबह उन लोगों ने जब खोजना शुरू किया तो कहीं नहीं मिला बाद में गांव में ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल गया तो उसमें चोरी की वारदात का वीडियो कैद हो गया था।