रामगढ़: बेडमा बभंडी में सालाना उर्स पर कव्वाली का आयोजन, लोग झूमने पर हुए मजबूर
Ramgarh, Palamu | Apr 30, 2026 रामगढ प्रखंड के बेड़मा बभंडी में सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अहमद कमल ने फीता काटकर किया। मौके पर देश के मशहूर कव्वाल शरीफ परवाज़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।