मुज़फ्फरनगर: प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज, सामान जब्त होते ही व्यापारी भड़के, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना, जमकर नोकझोंक
नगर पालिका ने प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए नई मंडी क्षेत्र की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पॉलीथिन, डिस्पोजल गिलास और प्लेटें जब्त कर कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पालिका अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान जारी रहेगा।