कटनी ग्रामीण: बेटे ने मां को घर से निकाला तो स्लीमनाबाद पुलिस बनी सहारा, संवेदनशील पहल लाई रंग, बुजुर्ग महिला को मिला फिर से अपना घर
कटनी जिले के स्लीमनाबाद पुलिस की संवेदनशील और मानवीय पहल से एक बुजुर्ग महिला को दोबारा अपने घर में सम्मानपूर्वक आश्रय मिल गया। थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम संसारपुर निवासी रामरति चौधरी को उनके पुत्र द्वारा घर से निकाल दिए जाने की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी।