पनागर: खजरी-खिरिया बाईपास पर भीषण सड़क हादसा में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, माढ़ोताल पुलिस जांच में जुटी
माढ़ोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खजरी-खिरिया बाईपास पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के मुताबिक, शंकरनगर (माढ़ोताल) के रहने वाले 39 वर्षीय अजीत सिंह चौधरी बीती रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अजीत को उनके चाचा लक्ष्मीकांत चौधरी द्वारा घायल को