मुंगेर: मुंगेर की बेटी मनीषा रानी ने झलक दिखला जा सीजन 11 जीतकर मुंगेर जिला के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन कीं हैं
Munger, Munger | Mar 3, 2024 मनीषा रानी को झलक दिखलाजा सीजन 11 जीतने पर 30 लख रुपए प्राइस मनी के तौर पर मिले हैं। इसके साथ ही मनीषा के कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को भी 10 लख रुपए की राशि इनाम के रूप में दी गई है। झलक दिखला जा सीजन 11 की फाइनलिस्ट में मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, अद्रिजा सिन्हा और श्री राम चंद्रा थे, जिनमें मनीषा रानी ने जीत हासिल की।