मुंगेर: मुंगेर की बेटी मनीषा रानी ने ''झलक दिखला जा'' का खिताब किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ ₹30 लाख नकदी से किया गया सम्मानित
Munger, Munger | Mar 3, 2024 कई सम्मानों से सम्मानित हो चुकी मुंगेर की बेटी मनीषा रानी ने शोएब इब्राहिम समेत अन्य 4 कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए एक निजी चैनल पर प्रसारित ‘’झलक दिखला जा’’ का खिताब अपने नाम कर लिया। ट्रॉफी के साथ-साथ मनीषा रानी को ₹30 लाख की नकद धनराशि से सम्मानित किया गया है। मनीषा रानी के इस उपलब्धि से जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।