देवघर: श्रावणी मेला के लिए आसनसोल रेल मंडल के एडीआरएम प्रवीण कुमार प्रेम ने देवघर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा हैं ।उसी कड़ी में आसनसोल रेल मंडल के एडीआरएम प्रवीण कुमार प्रेम शुक्रवार के दोपहर 2:30 बजे देवघर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन परिसर ,यात्री सुविधाओं ,प्लेटफार्म, साफ सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया ।