जबलपुर: राहुल गांधी पर बरसे PWD मंत्री राकेश सिंह, कहा- 'भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते'
जबलपुर: पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी की मानसिकता को 'बाल बुद्धि' जैसी बताया। उन्होंने सवाल उठाया- 'क्या इस देश के प्रति राहुल गांधी की कोई जिम्मेदारी नहीं है?'