परसिया: बीजी साईडिंग में महुए के पेड़ से गिरा युवक, बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ते समय हुआ हादसा
नगर के बीजी साईडिंग वार्ड क्रमांक छह में युवक महुए के पेड से नीचे गिर गया। युवक के पैर की तीन जगह से हड्डियां टूटी है।युवक बकरियों के लिए पत्तियां तोडने पेड पर चढा था। वहां से सीधे नीचे गिर गया। पंद्रह फुट नीचे गिरने से उसके पैर में फ्रेक्टर हुआ। उसे परासिया सिविल अस्पताल गुरुवार को 11 बजे लाया गया। उसका प्राथमिक उपचार किया गया।