बतौली: ग्राम करावेल पुलिया के समीप कार की ठोकर से बाइक सवार तीन लोगों की हुई मौत
ग्राम कारावेल पुलिया के समीप मार्ग पर आज रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की खबर पर सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेने के साथ ही मर्क्युरी भेजवाया। घटना से मार्ग में जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।