कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शातिर चोर को मास्टर चाबी, मोबाइल व एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। कोढ़ा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 03 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पवई गांव में एक शातिर चोर चोरी करने की योजना बना रहा है।