बीना: मुहासा और धोर्रा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jun 21, 2026 केशव पिता कमल प्रसाद निवासी बड़ोदिया जो शुक्रवार को घर से कुल्हाड़ी लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजन जिनकी तलाश कर रहे थे वही भानगढ़ पुलिस को शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि मुहासा धोरा के बीच रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही भानगढ़ थाने से जवान पहुंचे और रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।