सगमा: सगमा में सूर्योदय विकास संघ ने छठ व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया, दिखी लोक आस्था
Sagma, Garhwa | Oct 27, 2025 सगमा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा गांव में ब्लॉक मोड़ के समीप सोमवार सुबह 9 बजे सूर्योदय विकास संघ के तत्वावधान में आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों द्वारा दर्जनों व्रतधारियों को सूप, नारियल, फल, अगरबत्ती, दीपक, घी, कपड़ा तथा अन्य आवश्यक पूजन सामग्री प्रदान की गई।