छीपाबड़ोद: छिपाबड़ोद उपखण्ड में बारिश के साथ गिरे ओले
छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र में शाम को अचानक मौसम बदलने से तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। यह सिलसिला रात तक जारी रहा, जिसके साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। सारथल, कलमोदिया, काल्पा जागीर और गोरधनपुरा जैसे क्षेत्रों में ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित रहा। तेज हवाओं के कारण कस्बे में चल रहे शादी समारोहों में लगे टेंट उड़ गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया