गढ़वा: गढ़वा में निजी स्कूलों की फीस पर जिला प्रशासन सख्त, ट्यूशन फीस वृद्धि 10% तक सीमित
Garhwa, Garhwa | Jun 5, 2026 गढ़वा समाहरणालय में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालयों की फीस को लेकर अभिभावकों की शिकायतों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी निजी विद्यालय में ट्यूशन फीस की वार्षिक वृद्धि 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, जबकि एनुअल फीस में बढ़ोतरी ट्यूशन फीस के 15 प्रतिशत से ज्यादा