जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि 30 साल के बाद आपके पास विकल्प आया है। इस बार जाति, संप्रदाय, हिंदू और मुसलमान के नाम पर वोट नहीं देना है। लालू जी के डर से भाजपा और भाजपा के डर से लालू जी को वोट नहीं देना है। प्रशांत किशोर ने यह बात अपने प्रत्याशी अवधेश प्रसाद कुशवाहा के समर्थन में रोड शो के दौरान परिहार चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते