सुपौल: ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी उपलब्धि: सुपौल में मिलीं 350 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां
Supaul, Supaul | May 6, 2026 सुपौल जिले में चल रहे ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपि खोज अभियान अब उल्लेखनीय परिणाम देने लगा है। जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में शुरू इस पहल के तहत त्रिवेणीगंज की युवा दीपिका चंद्रा ने सदियों पुराने इतिहास को उजागर किया है। उनके पास से कुल 20 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली हैं, जिनकी आयु 153 से लेकर 350 वर्ष तक बताई जा रही है।