बड़गांव: तीज का चौक में सब्जी विक्रेता पर हमला करने वाला 1 आरोपी डिटेन, CCTV में कैद हुए हमलावर, SP ने दी जानकारी
तीज का चौक हमला : 1 आरोपी डिटेन, CCTV में कैद हुए हमलावर। दरअसल तीज का चौक में गुरुवार रात सब्जी विक्रेता सतवीर सिंह पर समुदाय विशेष के युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को एमबी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। भीड़ ने ठेले जला दिए। पुलिस ने 1 आरोपी को डिटेन किया है, वगी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।