सहायक आयुक्त ने किया बिछुआ के कन्या और बालक आश्रम का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई की सराहना बिछुआ आदिवासी विकासखंड के समारबोह स्थित कन्या और बालक आश्रम का आज शनिवार दोपहर 3 बजे निरीक्षण सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और शैक्षणिक प्रश्न पूछे।बच्चों के उत्तर और आत्मविश्वास को देखकर उन्होंने संतोष जताया।