राजगढ़: राजगढ़ जिले की निवानिया गांव में आयोजित हुई यादव समाज की बैठक राजगढ़ विधायक भी हुए शामिल
राजगढ़ जिले के निवानिया गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर यादव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक रविवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस बैठक में इस बैठक में आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।