गभाना: गभाना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में किया पाबंद
गभाना कस्बे में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। गभाना के लाखा बाजार निवासी नवी हसन पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ऐसी पोस्ट लगाई, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर