जसपुर के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सुभाष चौक स्थित अपने आवास से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि,सीएम धामी ने जसपुर में स्टेडियम के निर्माण के लिए उनको आश्वासन दिया है। जिसको लेकर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रति अपना प्रेम भी दिखाया है। दरअसल आज खिलाड़ियों को सीएम धामी से देहरादून में मिलना था।